विजिलेंस ने महिला एएसआई को 75 हजार रिश्वत लेने पर पकड़ा

फरीदकोट। विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को वुमन सेल फरीदकोट में तैनात महिला एएसआई हरजिंदर कौर को 75 हजार रुपये रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि बताया कि गांव झक्खड़वाला निवासी मनजीत कौर ने 31 जुलाई को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
शिकायत के अनुसार उसकी शादी 3 फरवरी 2016 को जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव लुहारा निवासी गुरसिमरत सिंह के साथ हुई थी। वह कनाडा का नागरिक है। शिकायतकर्ता ने एनआरआई पति के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में उससे 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा विदेश लेकर जाने के लिए 30 लाख रुपये और मांगने की बात कही थी। इस मामले की जांच एएसआई हरजिंदर कौर को सौंपी गई थी। एएसआई हरजिंदर कौर ने कार्रवाई करने के लिए उससे रिश्वत के तौर पर 75 हजार रुपये ले लिए। अब उसके पति और ससुराल परिवार के खिलाफ एफआईआर करने के बदले में एक लाख रुपये और मांगे जा रहे थे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

ਜਵੱਦੀ ਟਕਸਾਲ ਵਿਖੇ ਹਫ਼ਤੇ ਲਈ ਨਾਮ ਸਿਮਰਨ ਆਰੰਭ ਸਮਾਗਮ ਹੋਇਆ ,ਸਿਮਰਨ ਦੇ ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਮਹਾਂਵੀਰ ਸਿੰਘ ਹਜ਼ੂਰੀ ਰਾਗੀ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ । ਜਿਹੜਾ ਮਨੁੱਖ ਪ੍ਰਮਾਤਮਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਜੁੜਦਾ ਹੈ, ਉਸਨੂੰ ਮੰਨਦਾ ਹੈ, ਉਹ ਕੂੜ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਪੈਂਦਾ ਨਾਮ ਵੱਡੇ ਭਾਗਾਂ ਨਾਲ ਜਾਪਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ – ਸੰਤ ਅਮੀਰ ਸਿੰਘ