शेयर मार्केट क्या है? What is Share Market 

    पंजाबी हेडलाइन (हरमिंदर सिंह किट्टी 9814060516)   अगर आप स्टॉक मार्केट या शेयर मार्केट के बारे में सब कुछ हिंदी में सीखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको शेयर बाजार से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब मिल जाएगा और अगर आप Stock Market या Share market में बिल्कुल beginner भी हैं तो भी आप इसे अच्छे से समझ जाएंगे।

क्योंकि आज हम आपको शेयर मार्केट की Full knowledge और इससे जुड़े हुए आपके सभी basic सवालों का जवाब देने वाले हैं जैसे:

शेयर मार्केट क्या है,

शेयर मार्केट कैसे काम करता है,

शेयर मार्केट कैसे सीखे,

शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाएं,

शेयर मार्केट से पैसा कैसे कमाए,

शेयर मार्केट में कितना risk या जोखिम है,

क्या सच में शेयर मार्केट से रातों-रात लोग करोड़पति बन जाते हैं?

तो अगर आपने इस पोस्ट को पूरा पढ़ लिया तो मैं वादा करता हूं कि फिर आपके मन में शेयर मार्केट के बारे में कोई भी doubt नहीं रहेगा।

क्योंकि आज मैं आपको शेयर मार्केट की basic knowledge तो दूंगा ही, साथ ही शेयर बाजार के सभी जरूरी basic और advanced concepts को भी detail से हिंदी में explain करने वाला हूं ताकि आपको वास्तव मेंं पता चल सके कि आखिर Share Market kya hota hai?

शेयर मार्केट क्या है? What is Share Market

किसी भी कंपनी को शेयर मार्केट में लिस्ट कैसे करें?

शेयर क्या होता है?

शेयर की कीमत कैसे बढ़ती या घटती है?

शेयर कैसे खरीदें और बेचे

शेयर मार्केट से पैसे कमाने के तरीके

शेयर कब खरीदें?

शेयर बाजार में कितना रिस्क है?

शेयर मार्केट कैसे सीखे? How to learn share market 

शेयर मार्केट सीखने के लिए बेस्ट कोर्स (Share Market Course In Hindi)

शेयर बाजार को कैसे समझें? Share Market kaise samjhe?

Questions About Share Market in Hindi

शेयर बाजार क्या है हिंदी में बताये?

शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट में क्या अंतर है?

शेयर मार्किट कैसे खेला जाता है?

भारत में कितने शेयर बाजार हैं?

शेयर मार्केट से कितना पैसा कमा सकते हैं?

लोग शेयर बाजार में पैसा निवेश क्यों करते हैं?

Share market kya hai in Hindi Conclusion

शेयर मार्केट क्या है?

बाजार का मतलब होता है एक ऐसी जगह जहां पर चीजों की खरीद और बिक्री की जाती है ठीक इसी प्रकार शेयर बाजार (Stock Market) एक ऐसी जगह है जहां पर बहुत सारी कंपनियां listed होती हैं और वो सभी कंपनीज अपने कुछ शेयर जारी करती हैं (बेचने के लिए) अलग-अलग प्राइस में.

और फिर लोग उनके शेयर्स को खरीदते हैं और जब शेयर का प्राइस बढ़ जाता है तो उसे बेच देते हैं और पैसा कमा लेते हैं

लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर शेयर का प्राइस कम हो जाता है तो उसे बेचने पर नुकसान भी हो जाता है।

आपको बता दें कि शेयर का प्राइस कम या ज्यादा (Fluctuate) होता रहता है आज कुछ और है तो कल कुछ और होगा।

tock Market में ज्यादातर लोग सिर्फ इसीलिए पैसा इन्वेस्ट करते हैं ताकि उन्हें फ्यूचर में ज्यादा से ज्यादा Return मिल सके और वह जल्दी से जल्दी अमीर बन सके.

लेकिन शेयर मार्केट को समझना इतना आसान नहीं है इसमें बहुत सारी Basic Terms आपको पता होनी चाहिए जैसे: SEBI यानी Security and Exchange board of India जिसका बहुत बड़ा रोल होता है शेयर मार्केट में.

इसके अलावा IPO, Demat Account, Sensex and Nifty, Equity, Commodity, Currency, Derivatives, डिविडेंड, Bonus इन सभी चीजों को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है तो अगर आप शेयर मार्केट में बिल्कुल नए है तो आइए इसे एक आसान example के द्वारा समझते हैं:

Share Market for beginners in Hindi

नए beginner लोग शेयर बाजार को कैसे समझें और शेयर बाजार में शुरुआत का पहला कदम क्या होना चाहिए यह समझने के लिए आइये एक उदाहरण देखें–

मान लीजिए आपने कोई कंपनी स्टार्ट की और कुछ समय तक आपकी कंपनी बहुत अच्छी चली लेकिन अब आपको अपनी कंपनी को और आगे बढ़ाना है जिसके लिए आपको 10 लाख रुपये की जरूरत है लेकिन आपके पास इतना पैसा नहीं है और ना ही आपका कोई फैमिली या फ्रेंड इतना पैसा लगा सकता है तो ऐसे में आप क्या करोगे?

शायद आप सोचोगे कि मैं बैंक से लोन ले लूंगा और अपनी कंपनी में लगा दूंगा लेकिन आपको भी पता है कि उस पर आपको काफी ब्याज देना होगा तो फिर हम और क्या कर सकते हैं?

एक तरीका है आप अपनी कंपनी को शेयर मार्केट में लिस्ट करवा दें और अपनी कंपनी के शेयर जारी कर दें फिर लोग आपकी कंपनी में पैसा लगाएंगे।

किसी भी कंपनी को शेयर मार्केट में लिस्ट कैसे करें?

अगर आपको 10 लाख रुपये की जरूरत है तो आप अपनी कंपनी को शेयर मार्केट पर लिस्ट करके 10 लाख रुपए आसानी से इकट्ठा कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी कंपनी को Stock Exchanges (BSE या NSE) पर लिस्ट कराना होगा।

BSE यानी Bombay Stock Exchange जिस पर 4000 से भी ज्यादा कंपनियां लिस्टेड हैं. और NSE मतलब National Stock Exchange जिस पर 1500 से ज्यादा कंपनियां लिस्टेड हैं।

तो अपनी कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने के लिए आपको सबसे पहले जाना होगा सेबी (SEBI) के पास। सेबी के पास आपको अपनी कंपनी की सभी डिटेल्स देनी पड़ती है और एक बार जब SEBI आपकी कंपनी को verify करके approval दे देती है. इसके बाद आप अपनी कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करवा सकते हैं।

तो अब आप पहली बार अपनी कंपनी के शेयर बेचने जा रहे हैं और आपको 10 लाख रुपये की जरूरत है तो आप ₹100 के हिसाब से 10,000 शेयर निकालेंगे और इसी को बोला जाता है IPO यानी Initial Public Offering मतलब कि जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर निकालती है और शेयर मार्केट पर लिस्ट होती है तो उसे ही IPO बोलते हैं.

इसके बाद जब लोग आपकी कंपनी के शेयर्स को खरीदेंगे और जब सारे शेयर बिक जाएंगे तो हमें 10 लाख रुपये मिल जाएंगे अपने बैंक account में।

शेयर क्या होता है? What is Share in Hindi

शेयर का मतलब होता है किसी कंपनी में आपकी हिस्सेदारी। अगर आपने किसी कंपनी का शेयर खरीदा है तो इसका मतलब है कि आप उस कंपनी के कुछ हिस्से के मालिक हैं। मतलब उस कंपनी में आपका कुछ पैसा लगा हुआ है तो अगर कंपनी लाभ कमाती है या प्रॉफिट में जाती है तो आपका भी profit होता है और अगर कंपनी का नुकसान (loss) होता है तो आपका भी नुकसान हो जाता है।

मान लो किसी कंपनी के कुल 100 शेयर हैं और उनमें से 10 शेयर आपके पास हैं तो आप उस कंपनी के 10% इक्विटी के मालिक कहलाएंगे। ठीक इसी प्रकार से किसी भी कंपनी के शेयर होल्डर उसके अलग-अलग प्रतिशत के मालिक होते हैं।

आज आप किसी की कंपनी के शेयर को घर बैठे ब्रोकर के द्वारा ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं। ब्रोकर कुछ वेबसाइट या apps होते हैं जो आपको शेयर्स को खरीदने और बेचने की सुविधा देती हैं। इंडिया में बहुत सारे ब्रोकर हैं जैसे: Zerodha, Upstox, Angel broking, Sherekhan आदि। इन ब्रोकर्स की apps या वेबसाइट पर जाकर आप किसी भी शेयर को खरीद और बेच सकते हैं।

शेयर की कीमत कैसे बढ़ती या घटती है?

शेयर मार्केट में किसी भी शेयर का भाव (Price) Demand और Supply के आधार पर बढ़ता या कम होता है। मांग और पूर्ति के आधार पर ही कंपनी के शेयरों का मूल्यांकन होता है।

अगर किसी कंपनी के शेयर की ज्यादा demand होती है और supply कम होती है तो उसके शेयर का प्राइस बढ़ जाता है ठीक इसी प्रकार जब supply ज्यादा होती है और demand कम होती है तो शेयर का प्राइस घट जाता है।

हर कंपनी के शेयर का मूल्य (price) अलग-अलग होता है। हर छोटी बड़ी लिस्टेड कंपनी रोज कारोबार करती है जिसमें उसे कभी मुनाफा तो कभी नुकसान होता है और इसीलिए समय के साथ साथ कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

तो जब कंपनी का व्यापार बढ़ता है और कंपनी को मुनाफा होता है तो बहुत सारे इन्वेस्टर्स उस कंपनी के शेयर खरीदने लगते हैं और share का price बढ़ जाता है। ठीक इसके विपरीत जब कंपनी को घाटा (loss) होता है तो लोग उसके शेयर को जल्दी-जल्दी बेचने लगते हैं जिससे शेयर का प्राइस डाउन हो जाता है (ताकि आगे चलकर अगर शेयर का price और कम हो तो उन्हें और ज्यादा नुकसान ना झेलना पड़े)

आइये इसे एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं-

आइये इसे एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं-

2007 से लेकर 2016 तक Reliance Industries के 1 शेयर का प्राइस लगभग ₹500 के आसपास रहता था लेकिन 2016 के बाद जैसे ही जिओ (Jio) लांच होने के बाद कंपनी ने बहुत सारे initiative लिए जिससे इसका व्यापार धीरे धीरे बढ़ता ही चला गया और आज रिलायंस के 1 शेयर की कीमत ₹2000 के आसपास है।

इसीलिए जैसे-जैसे ज्यादा से ज्यादा लोग इसके शेयर खरीदते जा रहे हैं इनके शेयर का रेट दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है इसीलिए अगर आप शेयर मार्केट में नए हैं और आपको नहीं पता कि किस कंपनी के शेयर खरीदें तो आप रिलायंस कंपनी का शेयर खरीद कर शुरुआत कर सकते हैं।

शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है?

शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स

अब तक आपको Share Market kya hai इसकी Basic Knowledge तो हो गई होगी अब आइए जानते हैं किसी भी शेयर को कैसे खरीदते और बेचते हैं?

शेयर कैसे खरीदें और बेचे

शेयर बाजार में शेयर को खरीदने और बेचने के लिए बोलियां लगाई जाती हैं मतलब शेयर की नीलामी की जाती है।

इसमें जो विक्रेता सबसे कम कीमत पर शेयर बेचने को तैयार होता है और जो खरीददार सबसे अधिक कीमत पर शेयर खरीदने को तैयार होता है उन दोनों के बीच शेयर का आदान-प्रदान हो जाता है और यह दोनों एक दूसरे से शेयर को खरीद और बेच लेते हैं। मतलब जो सबसे ऊंची बोली लगाता है वह शेयर को खरीद लेता है।

इसे ही Bid price और Ask price बोला जाता है। विक्रेता जिस कीमत पर शेयर को बेचने के लिए तैयार होता है उसे “Bid Price” और खरीददार जिस कीमत पर खरीदने के लिए तैयार होता है उसे “Ask Price” कहते हैं।

किसी कंपनी का शेयर कैसे खरीदें?

किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने के लिए आपको 3 चीजों की जरूरत पड़ती है-

Saving Account या Bank account: आपके पास किसी भी बैंक में saving अकाउंट होना चाहिए। जिससे आप पेमेंट करोगे शेयर को खरीदने के लिए।

Demat Account: जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं तो आपको उस कंपनी में हिस्सेदारी या equity मिलती है लेकिन उसके लिए आपके पास कोई proof भी तो होना चाहिए जिससे कि अगर भविष्य में कहीं कोई गड़बड़ हो तो आप बता सको कि मेरा पैसा इस कंपनी में लगा हुआ है। इसीलिए आपने जो शेयर खरीदा है वह डिजिटल फॉर्म में प्रूफ के तौर पर आपके डीमैट अकाउंट में स्टोर हो जाता है। और जब आप उसे बेचते हो तो वहाँ से उठकर वापस कंपनी के पास चला जाता है। लगभग सभी ब्रोकर जहां पर आप ट्रेडिंग अकाउंट खोलते हो वह आपका फ्री में डिमैट अकाउंट भी खोल देते हैं।

Trading Account: इंडिया में जो Stock Exchanges हैं जैसे: BSE (Bombay Stock Exchange) और NSE (National Stock Exchange) ये Direct किसी कंपनी का शेयर नहीं खरीदते बेचते हैं, इसके लिए कुछ डिस्काउंट ब्रोकर कंपनियां हैं जैसे: Angel Broking, Zerodha आदि। जिन पर जाकर ही हम किसी भी शेयर को Trade करते हैं मतलब खरीदते और बेचते हैं और इन्हीं ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर हमारा जो अकाउंट खुलता है (जिसमें आप शेयर को Buy या Sell करते हैं) उसे ही ट्रेडिंग अकाउंट या ब्रोकर अकाउंट कहते हैं।

शेयर खरीदने के लिए सबसे पहले आपको किसी ब्रोकर (Angel Broking, Zerodha आदि) की मदद से अपना Demat Account खुलवाना होगा फिर अपने बैंक अकाउंट को Demat Account से लिंक करना होगा और अपने बैंक अकाउंट में कुछ Fund मतलब पैसा ऐड करना होगा।

इसके बाद जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं तो आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट से निकल कर ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से उस कंपनी के पास चला जाता है और शेयर आपके डिमैट अकाउंट में डिजिटल proof के रूप में सेव हो जाता है। और जब आप उस शेयर को बेचते हैं तो वह वापस आपके डिमैट अकाउंट से निकलकर कंपनी के पास चला जाता है और पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है।

शेयर बाजार (Stock Market) में Investment करने से पहले आपको पता होना चाहिए कि कितने तरीकों से हम स्टॉक मार्केट से पैसे कमा सकते हैं।

Leave a Comment

You May Like This

ਕਲਗੀਧਰ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸਰਬੰਸ ਦਾਨੀ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ 3 ਜਨਵਰੀ 2026 ਦਿਨ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ 1 ਵਜੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੇਂਦਰੀ ਅਸਥਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਕਲਗੀਧਰ ਸਿੰਘ ਸਭਾ